ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "अलजीरान" अखबार से नक़्ल किया है कि इराक़ कुर्दिस्तान संसद के धार्मिक मामलों और अवक़ाफ़ समिति के प्रमुख बशीर हदाद ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की है मुसलमानों के ग़म और गुस्से की वजह से पत्रिका के प्रकाशन पर पाबंदी लगा दी है. उन्होंने कहा इस पत्रिका ने फेसबुक से नक़्ल किया कि कुर्द लेखक जो यूरोप में रहते है मुसलमानों और इस्लाम की तौहीन की है. उन्होंने कहा इराकी कुर्दिस्तान के मुस्लिम उलेमा की यूनियन ने इसे इस्लाम और मुसलमानों का सीधे अपमान क़रार दिया है. बशीर हदाद ने कहा इराकी कुर्दिस्तान संसद के अवक़ाफ़ और धार्मिक मामलों की समिति, संसद की मानवाधिकार समिति, कुर्दिस्तान मुस्लिम उलेमा संघ के प्रतिनिधि और जरबह पत्रिका के प्रतिनिधि की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें पत्रिका के इस कदम को खिलाफ शरीअत और मुस्लिम उम्मत में दंगे के पर्याय क़रार देकर इस पत्रिका पर प्रतिबंध लगा दिया.
1002463