राजनीतिक और सामाजिक समूह: 6 मई को भारतीय प्रांत उत्तर प्रदेश के शहर "लखनऊ"में स्थित आसफ़ी इमाम बारगाह में मजलिसे उलमा के प्रयासों से आयोजित सम्मेलन के दौरान भारतीय शियों के सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा अधिकार की समीक्षा की गयी.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "दक्षिण पश्चिम एशिया" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, 6 मई को स्थानीय समय के अनुसार दिन 2 बजे लखनऊ के आसफ़ी इमाम बारगाह में मजलिसे उलमा के प्रयासों और हिंदुस्तान भर से भाग लेने वाले हजारों उलेमा और विचारकों की मौजूदगी में सम्मेलन के दौरान भारतीय शियों के सामाजिक, राजनीतिक और शिक्षा अधिकार की समीक्षा की गयी.
सम्मेलन की शुरुआत शहर के प्रमुख क़ारी "मासूम रज़ा" की तिलावते कलाम पाक से की गयी उसके बाद भारतीय मजलिसे उलेमा के सदस्य हुज्जत इस्लाम "सैयद रजा हुसैन" ने उद्घाटन ख़ुतबे के दौरान विद्वानों और बुद्धिजीवियों को स्वागत करते हुए सम्मेलन में भाग लेने पर धन्यवाद दिया.
सम्मेलन में मजलिसे उलेमा के अध्यक्ष जवाद नक़वी ने शियों की मांगो को पेश किया,यू.पी.सरकार के ऐक बड़े नेता और सरकार में मंत्री शिव पाल यादव ने आश्वासन दिलाया कि आप की मांगो पर ध्यान दिया जाऐगा और शियों के सभी अधिकारों का ख़्याल रखा जाऐगा.
1002345