IQNA

सऊदी अरब और कतर के मुफ़्ती हज़रात सीरिया में आतंकवादियों को भड़काने वाले हैं:

12:35 - May 11, 2012
समाचार आईडी: 2323089
अंतरराष्ट्रीय समूह: संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि ने बल दिया: सऊदी अरब और कतर के मुफ़्ती हज़रात अपने फतवों से आतंकवादी समूहों को सीरिया में हत्या व अपराध के लिऐ उत्तेजित कर रहे हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) लेबनान में प्रकाशित समाचार पत्र "Alantqad"के हवाले से, बशार जाफ़री, संयुक्त राष्ट्र में सीरिया के स्थायी प्रतिनिधि ने न्यूयॉर्क में इस संगठन के मुख्यालय में बात करते हुऐ कहा: सीरिया, संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि कूफ़ी अन्नान की योजना को लागू करने के प्रयास कर रहा है लेकिन सीरिया में आतंकवादी सशस्त्र समूहों का समर्थन करने वाले सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे देशों, ने इन समूहों को अपना समर्थन जारी रखा है.
उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के आतंकवादियों से 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हों ने स्वीकार किया है कि लीबिया और ट्यूनीशिया तथा अन्य देशों से तुर्की और लेबनान सीमा के माध्यम से, सीरिया में आतंकवादी आते हैं ता कि कृत्यों को पूरा करें.

जाफरी ने जोर दिया: आतंकवादियों ने स्वीकार किया है कि वह लोग कुछ सऊदी अरब और कतर के शेखों और मुफ़्तियों के फतवों पर अमल कर रह रहे हैं जो उन्हों ने जारी किए हैं.
सीरिया के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि ने अंत में नोट कराया: सीरिया के सुरक्षा बलों ने 15 लोगों को जो कि सशस्त्र समूहों Salafi और तक्फ़ीरी के सदस्यों में से हैं गिरफ्तार किया है.
1004359
captcha