ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलमनार" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि लेबनान की शिया सुप्रीम काउंसिल के उपाध्यक्ष आयतुल्लाह "अब्दुल अमीर क़ब्लान" ने विचार व्यक्त किया है कि दमिश्क में आतंकवादी बम विस्फोट शाम चुनाव की सफलता पर दुश्मनों की मुनाफ़िक़ाना प्रतिक्रिया थी ऐसे चुनाव जो पश्चिमी दुनिया के उन दावों और आरोपों को अस्वीकार करते हैं कि सीरियाई सरकार देश में सुधार लागू करने से परहेज कर रही है.
उन्होंने कहा है कि इन धमाकों ने सीरिया के खिलाफ बड़े पैमाने पर होने वाले षड्यंत्रों की पहचान की है और साबित किया है कि देश में इस तरह के संगठित आतंकवाद शाम को कमजोर करने और प्रतिरोध के बचाव में देश की भूमिका को समाप्त करने वाले सह्यूनी परियोजनाओं और षड्यंत्रों का हिस्सा हैं.
1005055