अंतरराष्ट्रीय समूह: परसों 11 मई को इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव अकमलुद्दीन एहसान ओगलो, ने तुर्कमेनिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "इस्लामी जगत में शरणार्थियों के मुद्दे" के उद्घाटन समारोह में धार्मिक और नैतिक ज़िम्मेदारी के शीर्षक से शरणार्थियों के समर्थन पर बल दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «OIC», के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि एहसान ओगलो ने इस बात की ओर संकेत देते हुए कि इस सम्मेलन का लक्ष्य इस्लामी देशों में शरणार्थियों के मुद्दे का समाधान ढूंढना है, कहा है कि इस्लामी सहयोग संगठन इस लक्ष्य तक पहुँचने के लिए अपने प्रयासों के साथ साथ शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायोग में सदस्यता धारण करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ सहयोग जारी रखेगा.
उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस समय इस्लामी सहयोग संगठन के सदस्य देशों में रहते 17 लाख से अधिक आप्रवासियों और शरणार्थियों को देखते हुए इस बड़ी आबादी और उसकी समस्याओं और आप्रवासियों की खराब स्थिति को दूर करने के लिए बहुत प्रयास और मेहनत की जरूरत है.
1005529