IQNA

अल्जीरिया में परिवर्तन का दरवाजा केवल क्रांति द्वारा खुल सकता हैः

9:24 - May 15, 2012
समाचार आईडी: 2326140
अंतरराष्ट्रीय समूह: अदालत और विकास पार्टी के नेता अब्दुल्ला जबलह ने सरकार पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाते हुए कहा इसके बाद केवल क्रांति ही के रास्ते अल्जीरिया में बदलाव आ सकता है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने "लोफयगारो" नेटवर्क से नक़्ल किया है अल्जीरिया की इस्लाम पसंद विपक्षी दल अदालत व विकास के नेता अब्दुल्ला जबलह ने शुक्रवार के दिन हुऐ चुनाव में सत्ता पार्टी की जीत को खारिज करते हुए कहा हम चुनाव के परिणाम को नहीं मानते.
उन्होंने कहा अल्जीरिया अधिकारियों ने बदलाव के दरवाजे को चुनाव में धांधली द्वारा बंद कर दिया और जनता के लिए वही रास्ता छोड़ा है जो टयुनीशयाई जनता ने अपनाया था. विपक्षी दल अदालत और विकास के नामित उम्मीदवारों ने संसद की 462 कुर्सियों से केवल सात कुर्सी जीती हैं और सत्ता पार्टी ने चुनाव में बहुमत प्राप्त की है.
1007458
captcha