ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने "लोफयगारो" नेटवर्क से नक़्ल किया है अल्जीरिया की इस्लाम पसंद विपक्षी दल अदालत व विकास के नेता अब्दुल्ला जबलह ने शुक्रवार के दिन हुऐ चुनाव में सत्ता पार्टी की जीत को खारिज करते हुए कहा हम चुनाव के परिणाम को नहीं मानते.
उन्होंने कहा अल्जीरिया अधिकारियों ने बदलाव के दरवाजे को चुनाव में धांधली द्वारा बंद कर दिया और जनता के लिए वही रास्ता छोड़ा है जो टयुनीशयाई जनता ने अपनाया था. विपक्षी दल अदालत और विकास के नामित उम्मीदवारों ने संसद की 462 कुर्सियों से केवल सात कुर्सी जीती हैं और सत्ता पार्टी ने चुनाव में बहुमत प्राप्त की है.
1007458