अंतरराष्ट्रीय समूह: सऊदी अरब के साथ बहरीन के सहबद्ध के लिए दोनों देशों के बीच जो समझौता तय पाया है बहरीन के सभी मेन मंत्रालयों जैसे रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा के संगठन में लागू कर दिया गया है और अब उसके बाद सऊदी अरब ने इसी समझौते के माध्यम से अमीरात को भी अपने साथ मिलाने की कोशिशों शुरू कर दी है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट "अलआलम" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि बहरीन में सरकार विरोधी गठबंधन के सदस्य "कासिम हाशमी" ने कहा है कि रियाज़ में आयोजित होने वाली बैठक का लक्ष्य सऊदी अरब और बहरीन के बीच समझौते पर सहमति नहीं था क्योंकि यह मुद्दा पहले से ही तय हो चुका है बल्कि उसका वास्तविक लक्ष्य सम्मेलन में पेश किए गए मुद्दों पर खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों में सार्वजनिक प्रतिक्रिया की समीक्षा था ऐसे मुद्दे जिनसे अन्य देश भी दो चार होंगे और सऊदी अरब को उन पर कब्जा जमाने का अवसर मिल जाऐगा.
उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त सम्मेलन का उद्देश्य सऊदी अरब और बहरीन के बीच 8 अप्रैल को होने वाले समझौते पर पर्दा डालना था जिसके अनुसार बहरीन की बागडोर पूरी तरह सऊदी अरब के हाथों में स्थानांतरित हो जाएगी.
1010553