IQNA

आतंकवादी संगठन अल कायदा, सीरया के हाल में बम धमाकों का ज़िम्मेदारः

9:16 - May 19, 2012
समाचार आईडी: 2328712
अंतरराष्ट्रीय समूह: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव "बान की मून" ने घोषणा की है कि शाम की राजधानी "दमिश्क" में एक सप्ताह पहले उत्पन्न होने वाले बम धमाकों में आतंकवादी संगठन अल कायदा शामिल है.
ईरानी की कुरान समाचार एजेंसी) (IQNA) ने लंदन से निकलने वाले अखबार, दैनिक "अल्क़ुदसुल अरबी" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के महासचिव "बान की मून" ने एक सप्ताह पहले दमिश्क में हुए बम धमाकों को जिनमें कम से कम 55 नागरिक हताहत हुए थे, आतंकवादी कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि आतंकवादी संगठन अल कायदा इन धमाकों में पूरी तरह शामिल है.
17 मई को बान की मून ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय में जवानों के साथ मुलाकात के दौरान शाम में निर्दोष लोगों के नरसंहार पर चिंता व्यक्त की है.
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्होंने शहर "अदलब" के क्षेत्र "खान शेख़ून"में संयुक्त राष्ट्र के कई अधिकारियों पर अज्ञात लोगों के हमले की निंदा की थी है.
1010602
captcha