IQNA

कुरान का राजनीतिक सिस्टम इंसान को तकामुल और स्वतंत्रता की ओर निर्देशित करता हैः

9:15 - May 20, 2012
समाचार आईडी: 2329541
अंतरराष्ट्रीय समूह: कुरान की राजनीतिक व्यवस्था में कानून का लक्ष्य यह है कि मनुष्य को भगवान का भाव दास बनाया जाए, इस तरह कि उपासना की तुलना में वह दुनिया की हर क़ैद और शर्त से मुक्त होजाऐ और कुरानी दृष्टिकोण के आधार पर मानव अल्लाह तबारक व तआला की खालेसाना उपासना के माध्यम से उच्च स्थान पर पहुंच जाता है और अपनी पूरी स्वतंत्रता हासिल कर लेता है.
इराक से संबंध रखनेवाले कुरान शोधकर्ता और लंदन में इस्लामी केन्द्र के अरबी विभाग के प्रभारी "अली रमज़ानुल अवसी" ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा है कि अगर राजनीति को कुरान की दृष्टि से देखा जाए तो उसका लक्ष्य मनुष्य की महानता और तकामुल की स्थिति में मिलता है.
उन्होंने सूरह मुबारका इन्शिक़ाक़ की आयत संख्या 6; « یَا أَیُّهَا الْإِنسَانُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَى رَبِّكَ كَدْحًا فَمُلَاقِيهِ؛; ऐ इंसान बेशक तो अल्लाह की ओर यात्रा में लगा है इसलिये उससे मुलाकात करेगा» से लाभ लेते हुए कहा: कुरान की नज़र में राजनीति का मुख्य लक्ष्य मनुष्य को कमाल तक पहुंचाना है जब कि इंसान की बनाई हुई स्वयम की राजनीति हर समाज के साथ साथ ज़माने और मकान के लिहाज़ से भी अलग, घटिया और बहुत सी समस्याओं पर शामिल है जो इंसान को उस का वास्तविक स्थान प्रदान करने में विफल साबित हुई है.
1009700
captcha