IQNA

ट्युनीशया में प्री और प्राथमिक स्कूल की जगह कुरानी मदरसों को देने का प्रस्तावः

7:58 - May 21, 2012
समाचार आईडी: 2330328
अंतरराष्ट्रीय समूह: मस्जिद अज़्ज़ैतोनिया की ज्ञान समिति ने 56 साल बाद अपना काम शुरू कर दिया और यह प्रस्ताव पेश किया है कि प्राथमिक स्कूल की जगह कुरानी मदरसों को दी जाए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "tixup" नेटवर्क से नक़्ल किया है ट्युनिश की अज़्ज़ैतोनिया मस्जिद की ज्ञान समिति के सदस्य सालिम अदाली ने कहा कि प्राथमिक स्कूल के शिक्षा प्रणाली में बदलाव की समीक्षा की जा रही है. उन्होंने कहा हमारे प्रस्ताव के अनुसार प्राथमिक स्कूल्स की जगह कुरानी मदरसों को दी जाए और पांच साल से अधिक उम्र के बच्चे इन मदरसों में अपना नाम दर्ज कराऐं.
उन्होंने कहा मिडल स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा के बारे में भी फैसला किया गया है कि सात साल के शिक्षा सत्र के बाद एफ ए की बजाय इस्लामी शिक्षा को पूरा करने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे प्रस्ताव का सरकारी अधिकारी सकारात्मक जवाब देंगे.
1011268
captcha