ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) सूचना एजेंसी वेब साइट "अलमनार" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि 18 मई को दैनिक " यदीवूट आ्हरानोट" ने अपने अंक में "सऊदी अरब का तेल हमारे हाथ में है" के शीर्षक से सनसनीखेज शीर्षक के माध्यम से कहा है कि सऊदी अरब की तेल कंपनी "यानर" ने जिस का मालिक सऊदी प्रिंस "अब्दुल अज़ीज़ अलफ़ाइद" है, कुछ समय पहले तिल अबीब के पास शहर "रमाटगान" स्थित इसराइली कंपनी "डारोनट" से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रारूप की खरीद की है.
दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार, उक्त तेल कंपनी कुछ समय से व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी इसलिए कंपनी के अधिकारियों ने अपने दो प्रतिनिधियों को ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए भेजा था.
उल्लेखनीय है कि सऊदियों ने इस समझौते के माध्यम से इसराइल के साथ सहयोग और भविष्य में इस तरह के द्विपक्षीय समझौतों के विस्तार पर रज़ायत जताई है.
1011567