IQNA

मडागास्कर में छात्रों के अमामह रखने का समारोहः

8:04 - May 21, 2012
समाचार आईडी: 2330339
राजनीतिक और सामूहिक समूह: जामेअतुल मुस्तफ़ा अल-आलमीयह मडागास्कर क्षेत्र द्वारा आयोजित 19 मई शनिवार को देश की राजधानी तानानारयो स्थित मदरसा इस्लामी इमाम सादिक़ में छात्रों के सिर पर अमामह रखने का समारोह आयोजित हुआ.
मैडागास्कर में जामेअतुल मुस्तफ़ा अल-आलमीयह संपर्क कार्यालय के प्रभारी हुज्जत इस्लाम "इस्माइल पेरनिया" ने ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) क्षेत्र अफ्रीका के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि अमामह रखने का समारोह विश्व विलायत नेटवर्क के प्रमुख आयतुल्लाह "हुसैनी क़ज़वीनी "हौज़े के प्रोफ़ेसर, जामेअतुल मुस्तफ़ा अल-आलमीयह प्रतिनिधि कार्यालय के प्रभारी हुज्जत इस्लाम " इस्माइल पेरनिया "और मैडागास्कर के विभिन्न उलमा और विचारकों की मौजूदगी में आयोजित किया गया.
उन्होंने कहा कि अमामह रखने का समारोह आयतुल्लाह सैयद हुसैनी क़ज़वीनी के माध्यम से अंजाम पाया जबकि समारोह में शामिल कुछ छात्र ईरान के हौज़ ए इल्मिया और कुछ मैडागास्कर स्थानीय स्कूल "इमाम सादिक़ (अ) " से पढ़े हैं और इस्लामी प्रचार और विकास के लिए अपने क्षेत्रों; «माजूंगा», «मोरविंडावा», «टानानारयो», «बेलू», «महाब», «मबांजा», «नोसीबह», «मयटरानो» और «टामाटो» वापस जाएंगे.
1012452
captcha