ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट "अल-तवाफ़ुक़,के हवाले से, बहरीन 14 फरवरी गठबंधन ने ऐक बयान जारी करके बहरीनी लोगों से संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आले खलीफा के लिए हथियारों की बिक्री के निर्णय के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए अपील की.
यह इस हाल में है कि पिछली रात 24 मई को कई बहरीन गांवों और क्षेत्रों में बंदियों के साथ एकजुटता, के लिऐ विरोध आयोजित किया गया.
इसी तरह परसों अल खलीफा सैन्य बलों ने"शहीदों और राजनीतिक प्रतीकों के प्रति वफादारी" के रूप में बहरीनी लोगों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबा दिया.
अन्य कार्रवाई में बहरीन में सत्तारूढ़ शासन,ने बहरीन नागरिकों की ऐक संख्या को जो आले खलीफा व सऊद सैनिकों द्वारा नष्ट मस्जिदों के पुनर्निर्माण की कोशिश कर रहे थे गृह मंत्रालय में जवाबदेही के लिए उपस्थिति होने को कहा.
1016104