ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "अस्वातुल इराक़" समाचार एजेंसी से नक़्ल किया है कि ईरानी सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने बगदाद में बातचीत के अंत के बाद, कर्बला में इमाम हुसैन (अ) और नजफ़े अशरफ़ में हजरत इमाम अली (अ) की ज़ियारत की और फिर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सीसतानी से मुलाकात और बातचीत की.
इसी तरह सईद जलीली ने हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद सईद हकीम, आयतुल्लाहिल उज़मा शेख मोहम्मद इस्हाक़ फ़ैय्याज़ और आयतुल्लाहिल उज़मा बशीर हुसैन नजफ़े से मुलाकात की और वर्तमान स्थिति के बारे में बातचीत की.
सईद जलील ने इस भेंट में क्षेत्रीय स्थिति और ईरान और इराक के बीच संबंधों की रिपोर्ट पेश की और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की.
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सीसतानी के पुत्र हुज्जतुल इस्लाम सैयद मोहम्मद रज़ा सीस्तान से भी मुलाकात की.
1016422