IQNA

कनसास के राज्यपाल ने अदालतों में इस्लामी नियमों के अमल को निषिद्ध घोषित कियाः

9:53 - May 28, 2012
समाचार आईडी: 2335720
अंतरराष्ट्रीय समूह: अमेरिकी राज्य कनसास के रिपब्लिकन गवर्नर सैम ब्राउन बेक ने एक ऐसे बिल पर हस्ताक्षर किए जिसके तहत प्रदेश की अदालतों में इस्लामी कानून लागू नहीं किए जा सकते हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने (On Islam) नेटवर्क से नक़्ल किया है इस विधेयक की स्वीकृति के खिलाफ अमेरिका में इस्लामी समूहों ने विरोध किया है.
कनसास के राज्यपाल की प्रवक्ता ने राईटर समाचार एजेंसी को ई मेल के माध्यम से सूचित किया है कि इस कानून का शीर्षक है कि राज्य कनसास की अदालतों में केवल अमेरिकी कानून जारी होंगे, इस कानून में ऐक संधि"अमेरिकी कानून अमेरिकी अदालतों के लिए" के तहत अन्य नियमों जैसे शरीयत इस्लामी अमेरिकी अदालतों में जारी नहीं होंगे.

इस कानून पर आपत्ति करने वालों का कहना है कि यह इस्लाम फ़ोबया को बढ़ावा देने की कोशिश है और मुसलमानों का इस कानून में मज़ाक उड़ाया गया है.
परिषद ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशेज़ज़ ने इस कानून की निंदा करते हुए घोषणा की कि इस के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी.
1017104

captcha