ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट sns.sy,के अनुसार, जिहाद मुक़द्दसी, सीरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 27 मई को एक संवाददाता सम्मेलन में घोषित किया: सीरिया के सरकारी बलों की "हौलह" अपराध में कोई भागीदारी नहीं थी और हम इस आतंकवादी अपराध की जिसमें सीरिया बच्चों को लक्षित किया गया निंदा करते हैं.
जिहाद मुक़द्दसी,ने कहा "हौलह" अपराधों से संबंध वास्तविकता मीडिया समूहों मे प्रकाशित नहीं होरहे हैं और पश्चिमी अधिकारी सीरिया पर आरोप लगा कर इस देश को लक्षित करने व सीरिया में विदेशों सैन्य बलों को भेजने के हर प्रयास में जुटे हैं.
सीरियाई विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने जोर दिया:जब कि "हौलह" के पांच क्षेत्र सरकारी बलों की देखरेख में थे, लेकिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जो नियंत्रण में नहीं थे सशस्त्र बलों ने प्रवेश किया और सीरिया के नागरिकों की हत्या के जघन्य अपराध को अंजाम दिया.
यह अपराध उस वक़्त हुआ, जबकि पश्चिम और कुछ क्षेत्रीय देशों जैसे सऊदी अरब, कतर और तुर्की की सहायता के साथ आतंकवादियों के सीरिया की सरकार को उखाड़ फेंकने के पिछले प्रयास नाकाम रहे हैं.
1019021