IQNA

बहरीन के जनताक्रांति को कुचलने में मदद करने पर सऊदी प्रिंस को "निशाने बहरीन" दिया गया!

16:10 - May 31, 2012
समाचार आईडी: 2338329
अंतरराष्ट्रीय समूह: बहरीन के राजा ने सऊदी अरब के प्रिंस वलीद बिन तलाल को बहरीन के जन क्रांति को कुचलने में मदद पर "निशाने बहरीन" प्रदान किया.
ईरानी क़ुरान समाचार एजेंसी (iqna) ने अलआलम न्यूज़ चैनल से नक़्ल किया है बहरीन के राजा हमद बिन ईसा ऑल खलीफा ने अलसाफ़्रीह महल में सऊदी प्रिंस वलीद बिन तलाल से मुलाकात की और निशाने बहरीन प्रदान किया.
हम्द बिन ईसा ऑल खलीफा ने बैठक में कहा बहरीन और सऊदी अरब एक देश हैं, अलग नहीं होंगे और दोनों देश हर क्षेत्र में आपस में ऐतिहासिक और ब्रादराना संबंध रखते हैं.
बहरीन में एक साल से जनता ऑल खलीफा सरकार के अत्याचार व हिंसा का विरोध कर रही है. किन्तु ऑल खलीफा सुरक्षा बल सऊदी अरब के बलों के समर्थन से शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर हिंसा कर रहे हैं जिस से आज तक सैकड़ों लोग शहीद और घायल हो चुके हैं.
1020335
captcha