ईरान कुरान समाचार एजेंसी (iqna) की रिपोर्ट के अनुसार हज़रत इमाम हुसैन (अ) के हरम से जुड़े दारुलक़ुरान करीम ने घोषणा की है कि उनके कोर्स में भाग लेने के इच्छुक छात्रों के लिए पंजीकरण 5 मई से शुरू हो चुका है और 5 जून तक जारी रहेगा.
इस घोषणापत्र में आया है कि यह कोर्स 10 जून से हरम इमाम हुसैन (अ) के आंगन में शुरू होगा.
उल्लेखनीय है कि यह दारुलक़ुरान करीम इराक के सक्रिय कुरान केन्द्रों में से है जो हर साल देश के विभिन्न क्षेत्रों में कुरान गतिविधियों का आयोजन कराता है.
यह कुरानी केन्द्र इराक के धार्मिक छात्रों के बीच कुरआन का पहला मुकाबला एक जून को हज़रत इमाम हुसैन (अ) के हरम में आयोजित करा रहा है.
1019008