IQNA

स्पेन के बेलिएरिक द्वीप समूह में 40 मस्जिदें और इस्लामी संगठन सक्रिय हैं

14:43 - June 01, 2012
समाचार आईडी: 2338650
संस्कृति और कला विभाग: स्पेन में ईरान के सांस्कृतिक केन्द्र के साथ बैठक में अबु महफ़ूज़ ने स्पेन के स्वायत्त बेलिएरिक द्वीप समूह में 40 मस्जिदें और इस्लामी संगठन सक्रिय हैं घोषणा की है
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) शाखा इस्लामी संस्कृति और संबंध संगठन की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन के स्वायत्त बेलिएरिक द्वीप समूह की इस्लामिक फेडरेशन के अध्यक्ष महफ़ूज़ अब् महफ़ूज़ ने स्पेन में ईरान के सांस्कृतिक केन्द्र के कौंसलर अमीरपूर यज़शक से मुलाक़ात की और संघों के बीच आपसी संबंधों और विकास के सहयोग पर बल दिया
अबू महफ़ूज़ ने बेलिएरिक द्वीप समूह में रहने वाले मुसलमानों की स्थिति का वर्णन करते हुए कहा कि बेलिएरिक द्वीप समूह में लगभग पचास हजार मुस्लिम आबाद हैं उनमें से 6 हजार स्पेनिश मुसलमान और बाकी अफ्रीका और मध्य पूर्व के मुहाजिर मुसलमान हैं
उन्होंने आगे कहा: कि बेलिएरिक द्वीप समूह में 40 मस्जिदें और इस्लामी संगठन सक्रिय हैं और जज़ाएर के केंद्रीय शहर Mallorca में 21 मस्जिदें सक्रिय हैं,
1020704
captcha