IQNA

मिस्री पबलेशर्ज़ की कुरान प्रकाशन पर नए कर लगाने पर आलोचनाः

15:07 - June 01, 2012
समाचार आईडी: 2338654
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र प्रकाशक संघ ने 29 मई को काहिरा में बैठक आयोजित की जिसमें अलअज़हर इस्लामी केन्द्र की ओर से कुरान प्रकाशन पर नए कर लगाने की आलोचना की और इस केन्द्र की ओर से डेढ़ साल से कुरान प्रकाशित करने के लिए अनुमति सादिर ना करने पर भी आपत्ति जताई.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(iqna) ने (Shorouknews) नेटवर्क से नक़्ल किया है प्रकाशक संघ मिस्र के इस अधिवेशन में अलअज़हर इस्लामी केन्द्र से मांग की गई है कि अलअज़हर अपने नियम और मानक के अनुसार कुरान की प्रिंटिंग पर निगरानी संगठन बनाऐ.
और इस समस्या के समाधान के लिए प्रकाशक संघ ने अलअज़हर इस्लामी केन्द्र के शेख अहमद तय्यब को एक पत्र लिखा है जिसमें आवेदन किया है कि मिस्री नागरिकों और प्रिंटिंग प्रेस को कुरान प्रकाशित करने की अनुमति न दे बल्कि 1965 के पारित किऐ गए कानून के अनुसार केवल पंजीकृत हुए प्रकाशकों को कुरान प्रकाशित करने की अनुमति दी जाए.
1020388
captcha