IQNA

तातारस्तान में विशेष अंक ''इमाम खुमैनी(र.):इतिहास की जीवित वास्तविक्ता' का प्रकाशनः

9:29 - June 03, 2012
समाचार आईडी: 2339621
साहित्य और कला समूह: तातारस्तान में ईरानी सांस्कृतिक केन्द्र ने इमाम खुमैनी (र.) की 23वीं बरसी के अवसर पर विशेष अंक ''इमाम खुमैनी(र.):इतिहास की जीवित वास्तविक्ता' प्रकाशित किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार यह विशेष अंक तातारी भाषा में प्रकाशित किया गया है और तातारस्तान के धार्मिक और ज्ञान केन्द्रों में विभाजित किया गया है.
इस सिलसिले में आज तीन जून को इस्लामी क्रांति के महान नेता इमाम खुमैनी (र.) की बरसी के अवसर पर तातारस्तान की राजधानी क़ज़ान में ईरानी सांस्कृतिक केन्द्र में एक समारोह आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा तातारी भाषा की पत्रिका (मुसल्लिमह) में इमाम खुमैनी (र.)के व्यक्तित्व के बारे में अनुच्छेद भी लिखा गया है बरसी समारोह में तातारस्तान की महत्वपूर्ण धार्मिक और राजनीतिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.
1021793
captcha