ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने लेबनान से प्रकाशित होने वाले अखबार (अलइन्तेक़ाद)से नक़्ल किया है बहरीनी शियों के रहबर और मनामा की मस्जिद इमाम सादिक़ के वक्ता और इमाम जुमा आयतुल्लाह ईसा क़ासिम ने कहा है कि बहरीनी सरकार अब तक राष्ट्र पर अत्याचार व अन्याय कर रही है और इस अन्याय को समाप्त नहीं करना चाहती और न्याय नहीं लाना चाहती.
आयतुल्लाह ईसा कासिम ने कहा कुछ सरकारें ऐसी होती हैं जो अपनी जनता के हित के लिये कोशिश करती है ऐसी सरकारें जनता की चयनित होती हैं और जानती हैं कि जनता की सहमति से उनकी सरकार वाक़ी रह सकती है.
उन्होंने कहा और वह सरकारें जो जनता की सहमति के बिना और जब्र व अत्याचार के साथ हाकिम होती हैं उनके लिए राष्ट्र की कोई कीमत नहीं होती और हर तरह से विरोध की आवाज बंद करने की कोशिश करती है और ऐसी सरकारों को अपनी बक़ा के लिए विदेशी आक़ाओं की आवश्यकता होती है यह सरकारें राष्ट्र से भी भयभीत हैं और विदेशी आक़ाओं से भी डरती हैं. इसीलिए अपने आक़ाओं को राजी रखने के लिए राष्ट्रीय धन लुटाती हैं ऐसी सरकारों के पीछे वह शक्तियां हैं जो देश में सांप्रदायिकता और धार्मिक फ़ितने की आग भड़काना चाहती हैं.
1021841