ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने "अलमनार" समाचार नेटवर्क से नक़्ल किया है हिज़्बुल्ला लेबनान ने एक बयान जारी किया है. जिसमें कहा है कि फिर आतंकवादियों ने इराक की राजधानी के शिया अवक़ाफ़ पर हमला कर के बीसों इराक़ियों को शहीद कर दिया है. इन आतंकवादी हमलों के पीछे अमेरिकी जासूस या वह चरमपंथी हैं जिनकी सरपसती कुछ पश्चिमी श कर रहे हैं. आतंकवादियों की दिन रात की कोशिश है कि क्षेत्र में धार्मिक युद्ध भड़काया जासके.
उन्होंने कहा हमें अपनी सफ़ों में एकता और सहमति बनाए रखना चाहिए ताकि आतंकवादियों के हाथ काटे जा सकें. उन्होंने कहा कि हम इराक़ी जनता पर होने वाले अत्याचार की निंदा करते हैं. और इस धमाके में हुए शहीदों के परिवारों से संवेदना ब्यक्त करते हैं और शहीदों के दरजों की ऊंचाई के लिए दुआ करते हैं.
1023049