IQNA

जमाअते इस्लामी मिस्र ने " क्रांति की सुरक्षा परिषद" के गठन की मांग कीः

10:25 - June 06, 2012
समाचार आईडी: 2340920
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र में हुस्नी मुबारक सरकार के अवशेष के फिर सरकार प्राप्त करने के प्रयासों के जवाब में जमाअते इस्लामी मिस्र ने " क्रांति की सुरक्षा परिषद" के गठन का अनुरोध किया और कहा है कि इस परिषद के सदस्य राष्ट्रपति चुनाव के नामित उम्मीदवार मोहम्मद मेरसी, अहमद बिन सबाही और अब्दुल मुन्इम अबुल फ़्तूह होंगे.
ईरानी क़ुरान समाचार एजेंसी(IQNA) ने मिस्र से प्रकाशित होने वाले अखबार (अलयोम अलसाबे) से नक़्ल किया है जमाअते इस्लामी ने कहा " क्रांति की सुरक्षा परिषद" के गठन का उद्देश्य हुस्नी मुबारक के अवशेष की क्रांति को विफल बनाने की कोशिशों का मुकाबला करना है, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है क्रांति की सुरक्षा परिषद के गठन के लिए ऐकता और सहमति का प्रदर्शन करें.
जमाते इस्लामी ने कहा क्रांति की सुरक्षा परिषद काम, क्रांति की सुरक्षा, क्रांतिकारियों के बीच एकता और संयोग और राष्ट्रपति चुनाव पर नज़र रखना होगा ताकि पूर्व सरकार के अवशेष चुनाव में धांधली न कर सकें. उन्हों ने कहा चुनाव के बाद मोहम्मद मेरसी, हम्द बिन सबाही और अब्दुल अब्दुल मुनइम अबुलफ़्तूह को अपने दो सलाहकार के रूप में मनसूब करेंगे ताकि मिस्री जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा सके.
1023140
captcha