IQNA

पाकिस्तान में इस्लामी मूल्यों को जीवित करने पर सम्मेलन का आयोजनः

10:25 - June 06, 2012
समाचार आईडी: 2340922
साहित्य व कला समूह: पाकिस्तान के प्रांत पंजाब के शहर स्यालकोट में चोराशरीफ़ के मज़ार पर 2 जून को इस्लामी मूल्यों को जीवित करने पर सम्मेलन आयोजित हुआ.
ईरान की समाचार एजेंसी(IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार इस सम्मेलन में पीर सैयद अहमद मस्तफ़ैन, सैयद अहमद सिबतैन, हैदर शाह, अल्लामा हनीफ क़ादरी और हाफ़िज़ मोहम्मद रिजवान जैसे विद्वानों और स्कालर्ज़ ने भाग लिया, स्थानीय समय के अनुसार सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक यह सम्मेलन आयोजित हुआ.
चोरा शरीफ के सजादा नशीन पीर सैयद कबीर अली शाह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे बाप दादाओं ने इस्लाम की सरबुलंदी के लिए पाकिस्तान बनाया ताकि हम इस धरती पर इस्लामी शिक्षाओं के अनुसार जीवन बिता सकें.
उन्होंने कहा पाकिस्तान इस्लामी देश है और आलमे इस्लाम के लिए एक गर्व की भूमि है इसलिए इसके दुश्मन भी अधिक हैं हमें समाज में इस्लामी मूल्यों को जीवित रखने की कोशिश करनी चाहिए.
1023002
captcha