IQNA

काज़ान; हज़रत अली (अ) के जन्म दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजनः

12:54 - June 10, 2012
समाचार आईडी: 2343447
संस्कृति और कला समूह: इस्लामी गणतंत्र ईरान के दूतावास के प्रयासों से तातारस्तान में हज़रत अली (अ) के जन्म दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (हम) के इस्लामी संस्कृति और संपर्क संगठन क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार यह समारोह इस्लामिक ईरानियन छात्र संगठन काज़ान के सहयोग से कोनसलेट और तातारस्तान में रहने वाले ईरानी परिवारों की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया.
जन्म समारोह इमाम अली (अ) के आमंत्रित अतिथि हुज्जतुल इस्लाम इमामी ने मुसलमानों के पहले इमाम के स्थान व इज्ज़त की प्रासंगिकता से संबोधित किया और उसके बाद उपस्थिति लोगों में से दो लोगों ने मोलाए मुत्तक़्यान की शान में शेर और कसीदे पेश किए.
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने क़सीदा पढ़ने वालों के साथ मिल कर श्रद्धा व्यक्त की.
1025908
captcha