IQNA

आतंकवादी हमले में इमाम मूसा काज़िम (अ0स0) के हरम के कई ज़ाएरीन शहीद

22:03 - June 12, 2012
समाचार आईडी: 2345523
इंटरनेशनल ग्रुप: इराक़ के शहर काज़मैन में इमाम मूसा काज़िम (अ0स0) की शहादत के अवसर पर हो रही अज़ादारी पर आतंकवादी हमले में कम से कम सात शिया ज़ाएरीन शहीद हो गए
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने जानकारी साइट«लेब्रेशन»के अनुसार उद्धृत किया कि 11 जून को आधी रात के बाद बगदाद के उत्तर-पश्चिम में इमाम मूसा काज़िम (अ0स0) की शहादत पर हो रही अज़ादारी के अवसर पर आतंकवादी हमले में कम से कम सात शिया ज़ाएरीन शहीद हो गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए
इराकी सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, हरमैन के निकट अज़ादारी में व्यस्त ज़ाएरीन के एक समूह पर दो मोर्टार गोलों के हमले से कई ज़ाएरीन शहीद और घायल हुए हैं
इराकी आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, शियों के सातवें इमाम, इमाम मूसा काज़िम (अ0स0) के हरम के पास, अज़ादारी में यह समूह मशग़ूल था जिस पर नामालूम आतंकवादियों ने मोर्टार गोलों से हमला किया है
इसके अलावा, गैर-सरकारी स्रोतों की सूचना के अनुसार एक ईरानी महिला शहीद और दो पुरुषों के इस हमले में घायल की ख़बर दी गई है
1027551
captcha