IQNA

इमाम मूसा काज़िम (अ) की शहादत के अवसर पर काज़मैन में लाखों लोगों की भीड़ः

11:27 - June 16, 2012
समाचार आईडी: 2347523
अंतरराष्ट्रीय समूह: इराक की राजधानी बगदाद में इमाम मूसा काज़िम (अ) की शहादत के अवसर पर काज़मैन में 10 लाख से अधिक ज़ायरीन पहुंच चुके हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (हम) ने "अलआलम" न्यूज़ चैनल से नक़्ल किया है कि यह ज़ायरीन आज इमाम मूसा काज़िम (अ) की शहादत के दिन अज़ादारी करके अपनी आस्था व्यक्त करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार काज़मैन में इमाम मूसा काज़िम (अ) के हरम के आसपास की सड़कें ज़ायरीन से भर चुकी हैं. यह ज़ायरीन इराक के विभिन्न प्रांतों से आए हैं.
इराकी सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं. हजारों सुरक्षा अधिकारी किसी भी आतंकवादी घटना से निपटने के लिए तैयार हैं. सरकारी सूत्रों का कहना है कि बग़दाद में आतंकवादी घटनाओं के बावजूद इमाम मूसा काज़िम (अ) के हरम में लाखों अक़ीदत मंद पहुंच चुके हैं. रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सरकार ने इमाम मूसा काज़िम (अ) की शहादत के दिन ज़ायरीन की सुरक्षा के लिए कड़े क़दम उठा रखे हैं और ज़ायरीन की सुविधा के लिए आज सरकारी छुट्टी की घोषणा की है.
1030316

captcha