IQNA

इंडोनीशीन छात्रों के बीच क़ुराने करीम प्रतियोगिता शुरूः

11:33 - June 16, 2012
समाचार आईडी: 2347539
अंतरराष्ट्रीय समूह: इंडोनेशियाई राजधानी जकार्ता में 200 से अधिक छात्र इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं. इन खेलों का आरंभ परसों 14 जून से हुआ.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने "Beritajakarta.com" समाचार नेटवर्क से नक़्ल किया है कि यह दो दिवसीय प्रतियोगिता माध्यमिक शिक्षा संस्थान जकार्ता द्वारा आयोजित "अलकमाल" इंस्टीट्यूट में आयोजित हो रही है, कल 15 जून को शीर्ष व्यक्तियों में पुरस्कार वितरण किऐ गऐ.
इस संस्था के प्रमुख सलमत वीदोदो ने कहा इन खेलों के आयोजन का उद्देश्य कुरान शिक्षा से बेहतर आशनाई और अपने जीवन में कुरआन की शिक्षाओं का पालन करना है.
इन मुकाबलों की गुणवत्ता, तिलावत में तजवीद और मखारजे अक्षर नियमों का ध्यान रखना है. याद रहे कि इन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले लोग राज्य स्तर की कुरआन प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
1030286
captcha