ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सफ़ीर समाचार नेटवर्क से नक़्ल किया है कि पेरिस मेडिकल कॉलेज में ग़ज़ा और जनता के नरसंहार के बारे में परीक्षा प्रश्न किऐ जाने पर फ़्रानसीसी यहूदी संगठनों की प्रतिनिधि परिषद ने प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा इस से इसराईयल के प्रति नफ़रत बढ़ेगी.
सवाल ऐसे किया गया: मान लें यदि आप 2008 से 2009 की लड़ाई में ग़ज़ा के शहर रफा में डॉक्टर के रूप में सेवा कर रहे हैं और एंबुलेंस 22 शव लाती है सब एक ही परिवार के सदस्य हैं और बम्ब बारी में मारे गए हैं आप इस घटना को युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध या नरसंहार करार देंगे. इस सवाल के बारे में यहूदी संगठनों ने गुस्से का इज़हार किया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी इस पर चिंता व्यक्त की है.
1030384