ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने allafrica से नक़्ल किया है कि शेख अलअज़हर अहमद तय्यब ने कहा इसराइली सरकार का बैतुल मुक़द्दस के कुछ हिस्सों पर कबज़ह अंतरराष्ट्रीय नियमों के विरुध है. उन्होंने ताकीद की है कि बैतुल मुक़द्दस पर कब्जा सभी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है इस क्षेत्र में राजनीतिक आर्थिक और सांस्कृतिक समझौते क़ानून के ख़िलाफ़ हैं. शेख अहमद तय्यब ने कहा पूरी दुनिया इसराइल के अतिग्रहण से आगाह है उसी तरह बैतुल मुक़द्दस में अवैध यहूदी आबादकारी और बस्तियों के निर्माण और इस्लामी आसार की ध्वसंता के बावजूद वैटीकन का सह्यूनी शासन के साथ समझौता करना स्वीकार्य नहीं है.
उन्होंने कहा फ़िलिस्तीन के मुसलमान और ईसाई वैटीकन के समझौते से हैरान हैं इसलिए कि दोनों सह्यूनी शासन के हाथों परेशान हैं क्योंकि सह्यूनी शासन बैतुल मुक़द्दस में मानवाधिकारों का गंभीर अतिक्रमण कर रही है.
1030323