IQNA

दाग़िस्तान में इस्लामी और कुरानी मआरिफ़ का समर कैंप शुरूः

5:05 - June 17, 2012
समाचार आईडी: 2348110
राजनीतिक और सामाजिक समूह: 14 जून से गणतंत्र दागस्तान के शहर "तसोमाडीन"में बच्चों और युवाओं के लिए इस्लामी और कुरीन मआरिफ़ के विशेष समर कैंप ने अपने काम का आगाज़ करदया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के "यूरोप" क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, 60 लोगों की क्षमता वाले इस समर कैंप का उदघाटन समारोह मुसलमानों के मामलों की निगरानी करने वाली संस्था के प्रमुख और देश के मुफ्ती "अहमद हाजी अब्दुल्ला ऑफ" , इस्लामिक उलेमा संगठन के सदस्यों के साथ विभिन्न राष्ट्रीय, शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित की गई है.
समारोह के दौरान मुफ्ती और मुसलमानों के मामलों की निगरानी करने वाली संस्था के प्रमुख ने विचार व्यक्त किया कि इस्लामी और कुरानी मआरिफ़ समर कैम्प गर्मियों की छुट्टियों में दो महीनों तक अपनी गतिविधियों को जारी रखेगा और इस दौरान धार्मिक अध्ययन के उलेमा और टीचर्स बच्चों और जवानों को इस्लामी सिद्धांतों, कुरान और दुआओं की सही क़िराअत की शिक्षा देंगे.
1030594
captcha