ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने लेबनान से निकलने वाले अखबार, दैनिक "अलइन्तेक़ाद" के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि इराक में "इस्लामी शासन संगठन" के नाम से मशहूर अलकायदा की शाख ने पिछले बुधवार को हुए बम धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है जिन के परिणाम में कई लोग मारे गऐ और घायल हुए थे.
अलकायदा ने आतंकवादी बम विस्फोटों को "बुधवार का मुबारक गज़वह" करार दिया है. उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को इराक के विभिन्न शहरों; हिल्लह, मोसल, कर्बला, किरकुक, दयालु, सलाहुद्दीन, अंबार, बगदाद और पड़ोस में हुए बम धमाकों में इमाम मूसा काज़िम (अ) के दर्शन को जाने वाले सैकड़ों ज़ायरीन शहीद और घायल होगऐ थे.
1031113