IQNA

पिछले पांच सालों में सह्यूनी ग़ासिबों ने ग़ज़ा में 2300 लोग मारे हैं

9:38 - June 20, 2012
समाचार आईडी: 2350425
अंतरराष्ट्रीय समूह: पिछले पांच सालों से सह्यूनी बलों ने गाजा पट्टी की हवाई और ज़मीनी घेराबंदी कर रखी है और इस दौरान ग़ज़ा पट्टी के 2300 फिलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी'' (IQNA) '' ने'' Muslim.village'' नेटवर्क से नक़्ल किया है संयुक्त राष्ट्र से जुड़े ह्युमन राइट कमीशन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है पिछले पांच साल के घेराबंदी की वजह से गज़ा में 2300 लोग मारे जा चुके हैं.
इस रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार सह्यूनी बलों ने 7700 फिलिस्तीनी घायल किए हैं. ग़ज़ा की ज़मीनी और हवाई घेराबंदी 14 जून को अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर गयी है. इस घेराबंदी की वजह से फिलिस्तीनी बच्चे और महिलाऐं गंभीर संकट का शिकार हैं.
1033084
captcha