ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने अलआलम न्यूज़ चैनल से नक़्ल किया है. फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी ने चुनाव के दूसरे चरण में मोहम्मद मरसी की सफलता की घोषणा करते हुए कहा है मिस्र के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मरसी का शपथ ग्रहण समारोह 22 जून शुक्रवार के दिन तहरीर स्क्वायर पर आयोजित होगा.
इस पार्टी ने घोषणा की है मोहम्मद मरसी चुनाव में जीत के बाद तहरीर स्क्वायर पर जनता के सामने शपथ लेंगे. इस समारोह में मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता और अन्य पार्टियों के नेता भाग लेंगे.
मिस्री संविधान के अनुसार राष्ट्रपति, संसद के सामने शपथ उठाता है. किन्तु संसद के भंग किऐ जाने के बाद मोहम्मद मरसी सैनिक परिषद के बजाय मिल्लत के सामने तहरीर स्क्वायर पर शपथ ले रहे हैं.
1033004