IQNA

जमाअते इस्लामी कश्मीर ने पवित्र कुरान के अपमान की निंदा की

9:44 - June 20, 2012
समाचार आईडी: 2350442
अंतरराष्ट्रीय समूहः जमाअते इस्लामी कश्मीर ने कश्मीर राज्य भारत के शहर बांदीपूर में मस्जिद और पवित्र कुरान का अपमान करने की जोरदार निंदा की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट «kmsnews» के अनुसार, जमाअते इस्लामी कश्मीर ने एक बयान में जो श्रीनगर »कश्मीर में जारी किया गया था कुरान का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी और न्यायिक परीक्षण की भारतीय पुलिस व न्यायिक अधिकारियों से मांग की है.
जमाअते इस्लामी कश्मीर के इस बयान में, पवित्र कुरान का अपमान करने वालों के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस और सैनिकों की कार्वाई को ग़ैर क़ाबिले तौजीह बताया..
शनिवार, 16 जून को, भारतीय सीमा सड़क संगठन के कई कर्मियों ने, शहर बांदीपूर में मस्जिद जा पहुंचे, व मस्जिद में कुरान के संस्करण को फाड़ दिया.
यह कार्वाई जम्मू कश्मीर के लोगों के आक्रोश व क्रोध और विरोध प्रदर्शन का कारण हुई.
1033079
captcha