IQNA

मिल्लत के रंज और अलम का अंत / मिस्र को स्वतंत्रता, मानव सम्मान और सामाजिक न्याय की आवश्यकता है

17:40 - June 26, 2012
समाचार आईडी: 2355166
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र के चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव का 24 जून को घोषणा की जिसके अनुसार मोहम्मद मुरसी को नए राष्ट्रपति के रूपमें चुन लिया गया. उन्होंने अपने पहले भाषण में सभी राजनीतिक दलों से गठबंधन और एकता बनाऐ रखने की मांग की है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने मिस्र से प्रकाशित होने वाले अखबार (अलयोम अलसाबि) से नक़्ल किया है मिस्री चुनाव आयोग ने बुधवार 24 जून को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम की घोषणा की उसके अनुसार मुस्लिम ब्रादरहुड के नामित उम्मीदवार मोहम्मद मुरसी को एक करोड़ पैंतीस लाख तीस हजार ऐक सौ इक्तीस वोट मिले हैं.
उन्होंने 51.35 प्रतिशत वोट हासिल करके अपने रक़ीब अहमद शफीक को हराकर मिस्र के पहले निर्वाचित सार्वजनिक राष्ट्रपति का सम्मान हासिल कर लिया, मोहम्मद मुरसी ने अपने पहले राष्ट्रपति भाषण में कहा क्रांति के शहीदों की वजह से आज मैं इस स्थान पर खड़ा हूँ आज मिस्री जनता का संघर्ष रंग लाया है और हम सफल हो गए,इस लिऐ हम सब को एकता और अखंडता बनाऐ रखना है ताकि क्रांति के लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें.
मोहम्मद मरसी की सफलता पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेट्री जनरल बांकी मून और यूरोपीय संघ के सेक्रेट्री जनरल ने बधाई संदेश भेजा है.
1037460
captcha