IQNA

निर्वाचित मिस्री राष्ट्रपति ने फ़िलिस्तीनी जनता के अधिकारों के समर्थन की घोषणा की

9:46 - July 02, 2012
समाचार आईडी: 2358832
अंतरराष्ट्रीय समूह: मिस्र के निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने घोषणा की है कि मिस्र फिलिस्तीनी क़ौम के साथ खड़ा है, जब तक कि फ़िलिस्तीन जनता अपने अधिकार नहीं प्राप्त कर लेती.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने (Palestine info) नेटवर्क से नक़्ल किया है. निर्वाचित मिस्री राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी ने शपथ ग्रहण के बाद अपनी सरकार की ओर से दायित्व निभाने की ताकीद करते हुए कहा: मिस्र फ़िलिस्तीन के साथ खड़ा है और जब तक फिलिस्तीनी जनता अपने अधिकार नहीं प्राप्त कर लेती मिस्री सरकार उनके साथ है और हम फिलिस्तीनियों के बीच ऐकता के प्रयास जारी रखेंगे.
उन्होंने ताकीद की कि हम अरब मुसलमानों की शांति और सुरक्षा के खिलाफ कोई बात बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा: मिस्र की सशस्त्र सेना देश की रक्षक हैं इसलिए सशस्त्र सेनाओं को अपनी बैरकों में रहना चाहिए और मिस्र की सीमा की सुरक्षा का काम करना चाहिए.
मोहम्मद मरसी ने कहा: मिस्र में सामाजिक न्याय प्रदान करना चाहिए ताकि देश में मज़बूती और सुरक्षा हासिल हो.
1041831
captcha