IQNA

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार इस्लामी पेंशन फंड शुरू किया जा रहा है

10:00 - July 02, 2012
समाचार आईडी: 2358865
इंटरनेशनल समूहः एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी ने इस्लामी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ते उद्योग से लाभ लेने के लिए, इस्लामी शरीयत कानून के अनुसार एक न्यास निधि की स्थापना करने का प्रयास किया है ता कि मुसलमानों अपनी सेवानिवृत्ति के दौरान उस बचत का उपयोग कर सकें.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट « On Islam » के हवाले से, मुसलमान सेवानिवृत्ति पेंशन फंड निवेश कंपनी "हिलाल" ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस वर्ष के अंत तक शुरू किया जाएगा.
तलाल यासीन, हिलाल निवेश कंपनी के निदेशक ने कहा, भविष्यवाणी की जाती है कि अगले 5 वर्षों के भीतर, 4 से 5 मिल्यून डॉलर एकत्र किया जाऐ गा और लाभ के लिए ऑस्ट्रेलियाई और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के इख़्तेयार में दिया जाऐगा.
उन्होंने कहा इस निधि की प्राथमिकता घरेलू निवेशकों के साथ है लेकिन विदेशी निवेशक भी इस परियोजना में भाग ले सकते हैं.
200 से अधिक साल ऑस्ट्रेलिया में मुसलमान रह रहे हैं, 20 मिल्यून आबादी के साथ, इस देश की कुल जनसंख्या का 1.7 प्रतिशत हैं.
1041418
captcha