राजनीतिक व सामाजिक समूह: पाकिस्तानी शियों के रहबर अल्लामा सैयद साजिद अली नक़वी ने कहा है कि देश स्थिति की मांग है कि शिया समुदाय हर क्षेत्र में चाहे वह राजनीति हो या धार्मिक मामले हों, चाहे आर्थिक मामलों हूँ या शिक्षा, भरपूर अंदाज़ में भाग लें.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 'इस्लामी मिल्लत की जागरूकता' सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें पाकिस्तानी शियों के रहबर अल्लामा सैयद साजिद अली नक़वी ने संबोधित करते हुए कहा: इस्लामी विश्व की वर्तमान स्थिति के अनुसार शिया उलेमा के कंधों पर महत्वपूर्ण दायित्वों का बोझ है उन्हें पूरी ताकत के साथ इस्लाम और इस्लामी मिल्लत की जागरूकता को फैलाने की कोशिश करनी चाहिए.
उन्होंने कहा: विद्वानों और धार्मिक विद्वानों को इस्लामी दुन्या में होने वाली घटनाओं से मुसलमानों को सूचित करना चाहिए और शिया संगठनों को इस समस्या में बुनियादी कार्वाई करना चाहिए ताकि मुसलमानों को अपनी ज़िम्मेदारियों का ज्ञान होसके.
याद रहे यह सम्मेलन 30 जून को स्थानीय समय के अनुसार 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित हुआ जिसमें विद्वानों, धार्मिक विद्वानों के अलावा मुसलमानों की बड़ी संख्या ने भाग लिया.
1042185