IQNA

सल्फ़ी विद्रोहियों ने गणतंत्र माली की'' सैयद यह्या'' मस्जिद को वीरान कर दिया

6:05 - July 05, 2012
समाचार आईडी: 2361421
अंतरराष्ट्रीय समूह: सल्फ़ी विद्रोहियों ने पिछले दिन 2 जुलाई को गणतंत्र माली के शहर टम्बक्टो की इतिहासिक मस्जिद (सैयद यह्या) को ध्वस्त कर दिया.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने (arte \ tv) नेटवर्क से नक़्ल किया है सल्फ़ी समूह जो अपने आप को (अंसार दीन) कहते हैं उत्तर माली का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है. युनिस्कों ने जिन पवित्र स्थानों को विश्व धरोहर में घोषित किया था उनमें से कुछ मकबरों को नष्ट कर दिया इसी तरह पिछले दिन माली के शहर टम्बक्टो की इतिहासिक मस्जिद (सैयद यह्या)के केंद्रीय हिस्से को तबाह कर दिया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए बताया कि 15वीं शताब्दी में निर्माण होने वाली ऐतिहासिक मस्जिद (सैयद यह्या) पर अंसार दीन के सदस्यों ने हमला किया और केंद्रीय दरवाजे को पूरी तरह नष्ट कर दिया.
याद रहे केंद्रीय दरवाजे को कभी खोला नहीं जाता था. यह चरमपंथी सल्फ़ी समूह वहाबी विश्वासों के अनुसार ज़ियारतों और मकबरों को बिदअत समझता है अभी तक टम्बक्टो शहर के आठ ऐतिहासिक स्थानों को नष्ट किया जा चुका है.
1043773
captcha