IQNA

मोरक्को, माहे रमज़ान के मौके पर 24 नई मस्जिदों का उद्घाटन

5:35 - July 07, 2012
समाचार आईडी: 2362103
अंतरराष्ट्रीय समूह: मोरक्को के अवक़ाफ़ और इस्लामी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि इस साल देश के विभिन्न शहरों में 24 नई मस्जिदों का माहे रमज़ान की शुरुआत में ही उद्घाटन कर दिया जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «ajib» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि मोरक्को के अवक़ाफ़ और इस्लामी मामलों के मंत्रालय ने कहा: इस साल मुबारक महीने रमज़ान में मुसलमान नागरिकों को बेहतर रूप से सेवा करने के हवाले से देश में 24 मस्जिदों का इज़ाफा होगा कि इनमें से 18 मस्जिदें बिल्कुल नई हैं जबकि छह अन्य मस्जिदों का पुनर्निर्माण किया गया है और इनको सालों के बाद नमाज़ियों के लिए खोल दिया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि मोरक्को में पिछले साल भी रमज़ान महीने के मौके पर ग्यारह मस्जिद का उद्घाटन किया गया था.
1045970


captcha