IQNA

ग्यारह वर्षीय बहरीनी बच्चा, आले ख़लीफ़ा सुरक्षा बलों की निगरानी में नज़रबंद

5:37 - July 07, 2012
समाचार आईडी: 2362105
अंतरराष्ट्रीय समूह: आले ख़लीफ़ा की अदालत ने परसों 5 जुलाई गुरुवार को अपने फैसले में कहा: ग्यारह वर्षीय शिया बच्चे अली हसन को सार्वजनिक शांति की स्थिति खराब करने के आरोप में एक साल सुरक्षा बलों की निगरानी में नज़र बंद रखा जाएगा.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «journalmetro» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि आले ख़लीफ़ा सरकार जो अंतरराष्ट्रीय दबाव की वजह से इस बच्चे को मुक्त करने पर मजबूर हुई है, ने घोषणा की है कि इस बच्चे की स्वतंत्रता इस बात के अधीन है कि यह एक साल तक सुरक्षा बलों की निगरानी में नजरबंदी की अवधि बिताए.
उधर शिया बच्चे के वकील ने इस फैसले पर आपत्ति करते हुए कहा: अली हसन को ज़ाहिरी तौर पर मुक्त किया गया है किन्तु अदालत ने उसे परोक्ष रूप से सजा सुना दी है.
1045926
captcha