ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) वेबसाइट felixnews, के हवाले से, यह पत्रिका " मनाहिल " के नाम से और इस्लामी पांडुलिपियों के क्षेत्र में यमन के इतिहास और संस्कृति के प्रति उत्साही लोगों की मालूमात के लिऐ प्रकाशित किया गया है.
मुजाहिद अल्यतीम, मनाहिल पत्रिका के प्रबंध संपादक ने इस पत्रिका के अनावरण समारोह में यमन में पांडुलिपि आषार जो इस्लामी उम्मा की पहचान है के खोजने में प्रभाव शाली उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया है.
मुजाहिद अल्यतीम ने आगे कहाः इस्लामी पांडुलिपि एक तरह से उलमा के बीच संबंध की ज़ंजीर है जिन्हों ने अपने जीवन को इस्लामी विज्ञान के प्रकाशन में खर्च किया है.
मनाहिल पत्रिका का प्रथम अंक विभिन्न शीर्षकों और विषयों जैसे यमन में पांडुलिपियों का इतिहास, वैज्ञानिक और शैक्षिक अनुसंधान और ऐतिहासिक विरासत और संरक्षण तथा इस्लामी पांडुलिपियों की बहाली में उसकी भूमिका पर शामिल है.
1045166