IQNA

मलेशिया में कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के रीजिनल कार्यालय की जरूरत है

10:00 - July 12, 2012
समाचार आईडी: 2366730
अंतरराष्ट्रीय समूह: ईरानी सांस्कृतिक केंद्र के महानिदेशक ने मलेशिया के लोगों में कुरान गतिविधियों में रुचि और दक्षिण पूर्व एशिया में क्षमता की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) का मलेशिया में रीजनल कार्यालय होना चाहिए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के प्रतिनिधि ने क्वालालंपोर में ईरानी सांस्कृतिक केंद्र के महानिदेशक अली अकबर ज़ियाई से बातचीत की. जिसमें अली अकबर ज़ियाई ने कहा दक्षिण पूर्व एशिया के इस्लामी देश मलेशिया में कुरान गतिविधियों के लिए (IQNA) का रीजनल ऑफिस की स्थापना होना चाहिए.
उन्होंने कहा: इस क्षेत्र के ज्यादातर मुसलमान कुरान और कुरानी गतिविधियों में रुचि रखते हैं उनका कहना है कि यह देश कुरआन की शिक्षाओं और कुरआन के प्रकाशन में पहले नंबर पर हैं. यह इस बात की दलील है कि दुनिया की पहली कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) को इस देश में रीजनल ऑफिस की स्थापना करना चाहिए.
ज़ियाई ने कहा कि मलेशिया में कुरानी गतिविधियों और कुरआन के प्रकाशन पर बहुत बड़ा निवेश किया जाता है. मलेशिया दक्षिण पूर्वी एशिया का विकसित देश है इसी तरह कुरआन की शिक्षाओं और इलक्ट्रानिक कुरान में भी उन्नत की है. अली अकबर ज़ियाई ने कहा मलेशिया में शिया दुश्मन लोगों ने गलत पुरोपेगंडा किया हुआ है कि शियों का कोई और कुरान है (IQNA) के कार्यालय की स्थापना से यह संदेह भी समाप्त हो जाएंगे.
1050078
captcha