राजनीतिक समूह: इस्लामी सदन के अध्यक्ष ने, इराक़ी प्रतिनिधियों की संसद में विदेश नीति आयोग के अध्यक्ष के साथ मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच भ्रातृसदृश संबंधों के महत्व पर जोर देने के साथ कहाः इस्लामी गणराज्य ईरान, इराक की प्रगति, शांति और समृद्धि को मजबूत करने में किसी भी मदद के लिए हमेशा तैयार है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) राष्ट्री भवन के हवाले से, अली लारीजानी , 12 जुलाई को, इराक़ी प्रतिनिधियों की संसद में विदेश नीति आयोग के अध्यक्ष के साथ मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग के महत्व पर जोर देते हुऐ कहाःईरानी इस्लामी संसद द्विपक्षीय संबंधों के विकास का समर्थन करने के क्रम में आवश्यक क़ानून बनाने के लिऐ सभी क्षेत्रों में तैय्यार है.
इस्लामी संसद के प्रमुख ने इराक के अरब लीग के अध्यक्ष चुने जाने पर ख़ुशी जताते हुऐ इस क्षेत्र में इस देश की भूमिका और स्थिति को बढ़ावा देने का अवसर बताया और कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान इस क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए किसी भी मदद के लिए तैयार है।
इराक़ी प्रतिनिधियों की संसद में विदेश नीति आयोग के अध्यक्ष ने अंत में द्विपक्षीय संबंधों को दोनो मिल्लतों के साझा व गहरे ऐतिहासिक और धार्मिक संबंध बताया.
1051631