ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «EUROPE1» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि नबील रजब को इंटरनेट द्वारा ऐसे मतालिब प्रकाशित करने पर जो ऑल खलीफा अधिकारियों के अनुसार (बहरीन अधिकारियों का अपमान) माना जाता है, 3 महीने की सजा सुनाई गई है.
उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में एमनेस्टी इंटरनेशनल की उप शाखा के प्रभारी (ऑन हारीसोन) ने एक बयान के माध्यम से कहा है कि नबील रजब की तरह बहरीन में विश्वास और धर्म के आधार पर और शांतिपूर्ण तरीक़े से अपने अधिकार की मांग करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है.
1051698