IQNA

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन: बहरीन में मानवाधिकार के लिए सक्रिय शिया नेताओं को बिना क़ैद व शर्त के रिहा किया जाए

5:54 - July 14, 2012
समाचार आईडी: 2367452
अंतरराष्ट्रीय समूह: एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बहरीनी अधिकारियों से मांग की है कि देश में मानवाधिकार केन्द्र के प्रमुख (नबील रजब) को जल्द से जल्द रिहा किया जाए.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) ने सूचना एजेंसी वेब साइट «EUROPE1» के हवाले से नक़्ल करते हुए कहा है कि नबील रजब को इंटरनेट द्वारा ऐसे मतालिब प्रकाशित करने पर जो ऑल खलीफा अधिकारियों के अनुसार (बहरीन अधिकारियों का अपमान) माना जाता है, 3 महीने की सजा सुनाई गई है.

उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका में एमनेस्टी इंटरनेशनल की उप शाखा के प्रभारी (ऑन हारीसोन) ने एक बयान के माध्यम से कहा है कि नबील रजब की तरह बहरीन में विश्वास और धर्म के आधार पर और शांतिपूर्ण तरीक़े से अपने अधिकार की मांग करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है.
1051698
captcha