IQNA

तुर्की, मुसलमानों की ओर से मुबारक महीने रमज़ान का ब्यापक स्वागत

13:03 - July 15, 2012
समाचार आईडी: 2368802
राजनीतिक और सामाजिक समूह: तुर्की शहर कोनिया के नागरिकों ने नगर पालिका, संगठनों और धार्मिक केन्द्रों के सहयोग से माहे रमज़ान के दौरान शहर के 55 महल्लों में इफ़्तार देने का फैसला किया है.
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी (IQNA) के दक्षिण पश्चिम एशिया क्षेत्र की रिपोर्ट के अनुसार, कोनिया के मेयर ताहिर आक योर्क ने विचार व्यक्त किया है कि शहर के 55 महल्लों में माहे रमज़ान के दौरान हर रात इफ़्तार की व्यवस्था की जाएगी और भविष्यवाणी की जाती है कि शहर में हर रात एक लाख बीस हजार लोग इस पुर बरकत कार्यक्रम से लाभ ले सकते हैं.

इसी तरह इफ़्तारी कार्यक्रम को आयोजित करने वाली संस्था के प्रमुख जलाल दूरान ने नेकी के इस काम में भाग लयने पर खुशी का इज़हार करते हुए स्पष्ट किया है कि यह काम लोगों के बीच एकता और ऐकजुटता का कारण बनेगा और हम उम्मीद करते हैं कि अन्य शहरों में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
1052582
captcha